गढ़वा में हो रहे अवैध बालू उत्खनन मामले में रांची से एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा जिले के नदियों से हो रही अवैध बालू उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस मामले में गढ़वा पुलिस ने एक प्राथमिक अभियुक्त को रांची से गिरफ्तार किया गया है।

गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि गढ़वा थाना की पुलिस ने ब्रह्मदेव प्रसाद नामक व्यक्ति को रांची से गिरफ्तार किया है।

एनजीटी के सख्त रुख के बाद जिले में बालू के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस हरकत में आ गयी है।

जिले भर में नदियों से बालू का उत्खनन कर रहे वाहनों को पकड़ा जा रहा है। अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले के कोयल और दानरों नदी सहित अन्य तमाम नदियों से बालू की अवैध निकासी के खिलाफ अभियान चला रही है।

Share This Article