Latest Newsझारखंडरांची में गैंगवार! : दनादन फायरिंग में छलनी हो गया बिट्टू खान,...

रांची में गैंगवार! : दनादन फायरिंग में छलनी हो गया बिट्टू खान, कालू लामा गिरोह के निशाने…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) में मंगलवार की शाम को बरियातू थाना (Bariatu Police Station) क्षेत्र के एदलहातु में तनवीर आलम उर्फ बिट्टू खान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बिट्टू खान एदलहातु के टोंटे चौक के पास स्थित सरना स्थल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार 2 अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर दी।

बताया जा रहा है कि फायरिंग में बिट्टू खान को 4 से ज्यादा गोलियां लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गैंगवार को लेकर मर्डर की आशंका

गोलीबारी की घटना की जानकारी पाकर बरियातू पुलिस (Bariatu Police) मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

शहर से बाहर जाने वाले रास्तों को सील कर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू खान हाल में ही जेल से बाहर आया था। आशंका है कि गैंगवार को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

कालू लामा हत्याकांड में शामिल था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक कालू लामा हत्याकांड में शामिल था। कालू लामा की हत्या शिबू सोरेन आवास (Shibu Soren Awas) के नजदीक 27 जनवरी 2022 को की गई थी।

उस दौरान बिट्टू खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। छह महीना पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

बिट्टू खान कालू लामा गिरोह के निशाने पर था। मंगलवार को जैसे ही कालू लामा गिरोह के गुर्गों को मौका मिला उन्होंने बिट्टू खान के घर से कुछ ही दूरी पर उसे गोलियो से भून डाला।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...