Homeक्राइमगुमला में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 24 घंटे के‎ अंदर सभी गिरफ्तार

गुमला में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 24 घंटे के‎ अंदर सभी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: भरनो थाना (Bharno Police Station) क्षेत्र की नाबालिग (Minor) के‎ साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के बाद‎ पुलिस ने तीन आरोपियों को‎ गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

आरोपियों में‎ 18 वर्षीय प्रदीप उरांव, 19 वर्षीय ‎सुमित गोप और 18 वर्षीय‎ शिवराज उरांव शामिल हैं। सभी‎ को जेल भेज दिया है।‎

आरोपी‎ ने जबरन लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

इस संबंध में बसिया सर्किल‎ इंस्पेक्टर NN मंडल और थाना‎ प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी (Krishna Kumar Tiwari) ने‎ बताया कि घटना एक मार्च की‎ रात करीब 7 बजे की है।

एक‎ नाबालिग (Minor) परिचित युवक के साथ‎ गांव के पास बात कर रही थी।‎ इसी दौरान मठ तुरिअम्बा निवासी‎ तीनों आरोपी वहां पहुंचे और‎ युवक को मारपीट कर भगा दिया।‎ इसके बाद तीनों में दो आरोपी‎ प्रदीप और सुमित लड़की को‎ जबरन पास की झाड़ी में ले गए‎ और Gang Rape किया।‎

पुलिस ने 24 घंटे के‎ अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार‎ कर लिया

तीसरा आरोपी शिवराज वहां खड़ा‎ होकर आने जाने वालों के उपर‎ नजर रखने लगा। लड़की के शोर‎ मचाने पर ग्रामीणों (Villagers) को आता देख‎ तीनों आरोपी युवती को छोड़कर‎ भाग गए।

युवती ने परिजनों के‎ साथ भरनो थाना (Bharno Police Station) पहुंचकर‎ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई।‎ थाना प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी‎ के नेतृव में पुलिस ने 24 घंटे के‎ अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार‎ कर लिया।‎

ज्ञात हो कि गुमला जिले (Gumla District) में एक‎ सप्ताह के अंदर अब तक सामूहिक‎ दुष्कर्म की तीन घटनाएं घटित हो‎ चुकी है। मगर सुखद पहलू यह रहा‎ है कि तीनों घटनाओं का पुलिस ने‎ त्वरित खुलासा (Quick Disclosure) करते हुए आरोपियों‎ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी‎ है।‎

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...