गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा में मुंबई से लाया गया रांची

उल्लेखनीय है कि छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड ATS ने मुंबई (Mumbai) से गिरफ्तार किया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव (Gangster Aman Srivastav) को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची (Ranchi) लाया गया।

इस दौरान रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

अमन के खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज

उल्लेखनीय है कि छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड ATS ने मुंबई (Mumbai) से गिरफ्तार किया था।

मंगलवार को अमन श्रीवास्तव को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिड रिमांड पर रांची लाया गया। अमन के खिलाफ राज्य के अलग-अलग थाने में कुल 23 मामले दर्ज हैं।

TAGGED:
Share This Article