HomeUncategorizedगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अब दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अब दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

बिश्नोई ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद सियासी लाभ लेने के लिए पंजाब पुलिस से उसका एनकाउंटर कराया जा सकता है।

ऐसे में अगर उसकी कस्टडी पंजाब पुलिस को सौंपी जाती है तो कोर्ट उसकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दे।

इसके पहले बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा (Vishal Chopra) ने सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि डर है कि पंजाब पुलिस जेल में लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है।

पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने उसकी इस मांग पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था, इसलिए अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाई कोर्ट से सुरक्षा की फरियाद की है।

याचिका में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई एक छात्र नेता है और उसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता (Political Rivalry) की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में कई मामलों में फंसाया गया है।

हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा

उसे आशंका है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। याचिका में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई मकोका के मामले में पिछले एक साल से तिहाड़ जेल में बंद है। उसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान या दूसरे राज्य की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जा सकती है।

याचिका में मांग की गई है कि बिश्नोई को दूसरे राज्य में प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने से पूर्व कोर्ट को सूचित करने का आदेश जारी किया जाए।

उसे किसी दूसरे राज्य की पुलिस को न सौंपा जाए। दूसरे राज्य की पुलिस को सौंपने से मकोका की धारा 3 और 4 का उल्लंघन होगा।

याचिका में पटियाला हाउस कोर्ट के उस आदेश को भी उद्धृत किया गया है, जिसमें 30 नवंबर, 2021 को कहा गया था कि बिश्नोई को दूसरे राज्य में नहीं ले जाया जा सकता है। विशाल चोपड़ा ने कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moosewala) की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...