Latest NewsUncategorizedGas Cylinder Price Hike : गैस सिलेंडर के आज से बढ़े दाम,...

Gas Cylinder Price Hike : गैस सिलेंडर के आज से बढ़े दाम, जानें अब कितने में मिलेगा?

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर यानी आज से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। त्योहारी महीना शुरू होने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का झटका लगा है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम को बढ़ा दिया है। गैस सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोत्तरी करीब 43 रुपये की है। आइये जानते हैं कि कौन सा सिलेंडर महंगा हुआ है और कौन सा नहीं।

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 अक्टूबर 2021 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़त कर दी है। यह बढ़त करीब 43 रुपये प्रति सिलेंडर की है।

Gas Cylinder Price Hike: The price of gas cylinder has increased, know how much you will get now?

अब दिल्ली में 19 किलो का कामर्शियल गैस का सिलेंडर 1736.50 रुपये में मिलेगा। कल तक यह गैस का सिलेंडर 1693 रुपये में मिल रहा था। इस प्रकार कमर्शियल गैस का सिलेंडर करीब 43 रुपये महंगा हो गया है।

वहीं इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में नहीं बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में यह गैस का सिलेंडर अभी भी 884.50 रुपये में ही मिलेगा।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेचुरल गैस के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसे देख कर लगता है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी अक्टूबर 2021 में ही बढ़ सकते हैं। इससे पहले सितंबर में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया था।

1 अक्टूबर 2021 को दिल्ली में घरेलू गैस का दाम जहां 884.5 रुपये है वहीं कोलकाता में यह 911 रुपयये प्रति सिलेंडर है। इसके अलावा मुम्बई में यह दाम 884.5 रुपये और चेन्नई में यह दाम 900.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

इस साल 1 जनवरी से 1 सितंबर 2021 के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। पेट्रोलिय कंपनियां हर 15 दिनों पर गैस के दामों की समीक्षा करती है, फिर उसी हिसाब से इस तय किया जाता है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...