LPG Cylinder : आज से 105 रुपये महंगा हुआ Cylinder, जानें अब कितने का मिलेगा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। इसलिए कामर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Rate) की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव हुआ है।

महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में अब यह 2,012 रुपए का मिलेगा। नई कीमत आज से ही लागू हो गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

19 किग्रा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में 19 किग्रा कॉमर्शियल गैस की कीमत 105 रुपए घटकर 2,012 रुपए हो गई है। कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 108 रुपए गिरकर 2,095 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 1,987 रुपए थी।

मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1857 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2145.5 रुपए हो गई है।

LPG Cylinder : आज से 105 रुपये महंगा हुआ Cylinder, जानें अब कितने का मिलेगा

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के नए दाम

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपए, मुंबई में 899.50 रुपए हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपए है।

पिछले महीने घटे थे दाम

आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। आपको बताते चलें कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा।

यानी घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price) दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले महीने 1 फरवरी को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपए की कटौती की गई थी। दिल्ली में तक 1907 रुपए का सिलेंडर हो गया था।

Share This Article