झारखंड में शकील बिन हनीफ को पैगंबर मानने के लिए बरगलाने का आरोप, अलग संगठन बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह से शुक्रवार को नमाज अदा कर वापस जाने के दौरान अलग संगठन बना रहे 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है।

सभी पर मुस्लिम समाज के कम पढ़े लिखे लोगों को जबरदस्ती शकील बिन हनीफ को पैगंबर मानने के लिए बरगलाने का आरोप है।

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही

बताया गया कि इन लोगों की शिकायत मुस्लिम संगठन (Complaint Muslim Organization) के लोगों ने नगर थाना में की थी।

इस पर पुलिस ने मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इरफान, मोदस्सीर, अफजल, मोहम्मद माज, नुरुल इस्लाम, मोहम्मद हनीस, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद तौसीक, अम्मार हसन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग व गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। बताया गया कि सभी ने मिलकर एक मुस्लिम संगठन मुस्लिम मेनहंदी शकील बिन हनीफ (Muslim Mehndi Shakeel Bin Hanif) बनाया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article