गिरिडीह में नक्सलियों ने दो मोबाइल टावर उड़ाए

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने शुक्रवार की देर रात उग्रवाद प्रभावित मधुबन और पीरटांड़ थाना क्षेत्र के दो जगहों पर मोबाइल टावर उड़ा दिया।

माओवादियों ने दोनों स्थानों पर नक्सली पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें नक्सली नेता प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मंराडी की गिरफ्तारी और जेल में स्वास्थ्य सुविधा नहीं दिए जाने पर विरोध जताया है।

बताया गया कि माओवादियों ने दोनों थाना के जिन जगहों पर मोबाइल टावर उड़ाया है उसमें मधुबन थाना के जयनगर और खुखरा के जमुआटाड़ गांव शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार खुखरा के जमुआटांड में एयरटेल कंपनी और जयनगर में आइडिया कंपनी का मोबाइल टावर उड़ाया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनो गांवों में आधी रात में करीब 50 की संख्या में हथियारबंद माओवादी पहुंचे और घटना को अंजाम दिया।

घटना देर रात लगभग एक बजे की बताया जा रही है। घटना के दूसरे दिन शनिवार एएसपी गुलशन तिर्की और इलाके के एसडीपीओ मनोज कुमार और डुमरी इंपेक्टर आदिकांत महतो पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।

उल्लेखनीय है कि प्रशांत बोस और शीला दी को जेल में कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं दिए जाने के विरोध में नक्सली संगठन झारखंड और बिहार में छह दिन का प्रतिरोध दिवस और 27 जनवरी को दोनों राज्यों में बंद की घोषणा किया है।

Share This Article