झारखंड

पैसे लेकर भागने के आरोपी को पकड़ कर ले गई मुंबई पुलिस, वहां बीयर बार में…

इसके आलोक में शुक्रवार को‎ मुंबई से तीन सदस्यीय पुलिस‎ टीम प्रदीप की गिरफ्तारी को‎ लेकर सरिया पहुंची

गिरीडीह: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) शुक्रवार को सरिया‎ थाना क्षेत्र के परसिया गांव से‎ मुंबई से पैसा लेकर भागने के‎ आरोप में एक व्यक्ति को‎ गिरफ्तार (Arrested) कर अपने साथ ले गई‎।

जानकारी के अनुसार मुंंबई के‎ एक बीयर बार (Beer Bar) में परसिया‎ मोदीडीह निवासी प्रदीप सिंह‎ काम करता था।‎ उसी होटल के संचालक ने‎ मुंबई में प्रदीप सिंह पर डेढ़‎ लाख रुपए चोरी (One and a half lakh rupees stolen) कर भागने का‎ मामला दर्ज करवाया था।

‎ इसके आलोक में शुक्रवार को‎ मुंबई से तीन सदस्यीय पुलिस‎ टीम प्रदीप की गिरफ्तारी को‎ लेकर सरिया पहुंची। फिर मुंबई‎ पुलिस उसके आवास से हिरासत‎ में लेकर गिरिडीह न्यायालय (Giridih Court) में‎ प्रस्तुति के बाद अपने साथ मुंबई‎ ले गई। युवक को हिरासत‎ में लिए जाने की पुष्टि सरिया‎ थाना प्रभारी संतोष मौर्य ने की।‎

कई वर्षों से बीयर बार‎ में करता था‎ काम

गिरफ्तार युवक का‎ कहना था कि मैं उस बीयर बार‎ (Beer Bar) में कई वर्षों से काम करता था‎ और मजदूरी का पैसा 50 हजार‎ बाकी था ।‎ इसी बीच बार के मालिक का‎ निधन हो गया।

तब मैनें उनकी‎ पत्नी से मजदूरी का पैसा मांगा था। लेकिन वो पैसे देने में‎ आनाकानी करने लगी जिस‎ पर मालकिन के समक्ष ही बिक्री‎ का पैसा 50 हजार लेकर घर‎ चला आया। मैंने कोई चोरी‎ नहीं की है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker