झारखंड : रेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी में आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़का-लड़की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नगर थाना पुलिस (city ​​police station) ने सोमवार को शहर के बस पड़ाव रोड, मोबाइल मार्केट स्थित सुविधा रेस्ट हाउस में छापेमारी की।

इसमें एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। छापेमारी नगर थाना के एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया।

छापेमारी नगर थाना के टाइगर मोबाइल के जवानों ने की। एक युवक-युवती के आपत्तिजनक हालत में होने की सूचना पर एसआई अमित कुमार महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे।

दोनों दूसरी बार मिल रहे थे

इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान सुविधा रेस्ट हाउस के स्टाफ प्रबंधक गिरिश कुमार को भी पूछताछ के लिए नगर थाना ले जाया गया।

युवती ने बताया कि युवक से मिलने के लिए सुविधा रेस्ट हाउस आयी थी। दोनों की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों दूसरी बार मिल रहे थे।

Share This Article