झारखंड : गोली लगने से SSB जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के चौथे चरण में चुनाव ड्यूटी में बगोदर पहुंचे एसएसबी के जवान विजय भारती की गोली लगने से मौत हो गई।

विजय भारती दुमका जिले के शिकारीपाड़ा का रहने वाला था। गोली लगने के बाद उसे बगोदर सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है

डॉ सुरेश चौधरी ने बताया कि जवान के सिर में गोली लगी है। मृत अवस्था में उसे यहां लाया गया था। इधर, घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

बगोदर सीएचसी पहुंचे SDPO नौशाद आलम ने बताया कि घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article