महिलाओं ने एकजुट होकर दिखाई ताकत, 10 साल से चल रहे जमीन विवाद को…

इसके लिए गिरिडीह जिला अंतर्गत पीरटांड़ अंचल कार्यालय में बांध पंचायत के कानाडीह गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : अंचलाधिकारी (CO) को लिखित आवेदन देकर महिलाओं ने विगत 10 साल से चल रहे जमीन विवाद (Land dispute) को समाप्त करने की मांग उठाई।

इसके लिए गिरिडीह जिला अंतर्गत पीरटांड़ अंचल कार्यालय (Circle Office) में बांध पंचायत के कानाडीह गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई।

अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाया

जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर एक पक्ष के ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों का जितना हिस्सा बनता है, उस हिस्से में हमलोग खेतों की जोत करते आ रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोग पिछले कुछ साल से विवाद उत्पन्न कर रहे हैं।

बुधवार को भी जब हम अपने हिस्से के खेत में जोत करने गए, तो दूसरा पक्ष विवाद कर दिया। इसके बाद करीब 50 से अधिक लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय गेट को जाम कर दिया।

महिलाएं घंटों प्रखंड मुख्यालय गेट (HQ Gate) के पास डटी रहीं। बाद में मधुबन थाना प्रभारी एवं पीरटांड़ थाना प्रभारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। अंचलाधिकारी ने भी ग्रामीणों को समझाया।

Share This Article