Homeझारखंडगिरिडीह बस एक्सीडेंट में पांच की मौत, DC ने जांच के दिए...

गिरिडीह बस एक्सीडेंट में पांच की मौत, DC ने जांच के दिए आदेश

Published on

spot_img

गिरिडीह: रांची से गिरिडीह आ रही यात्रियों से भरी बाबा सम्राट बस बराकर नदी में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त (Baba Samrat Bus Accident) हो गई। शनिवार रात को हुई घटना के बाद रातभर रेस्क्यू (Rescue) चलता रहा।

गिरिडीह DC ने रविवार को पांच लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बताया कि SDM और DSP जांच रिपोर्ट 15 दिनों में सौपेंगे।

बताया गया कि घटना में गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड के रहने वाले संतोष अग्रवाल व मोहलीचुंवा के रहने वाले मानिकचन्द साव, राजेन्द्र नगर के रहने वाले सौरभ सिन्हा व हजारीबाग के रहने वाले अनिल कुमार एवं बस के खलासी की मौत हो गई।

हादसे में करीब 20 अन्य यात्री घायल हो गए

हादसे में करीब 20 अन्य यात्री घायल हो गए है। घायलों में बस चालक टिंकू मंडल भी है। कईयों की हालत गंभीर बनी हुई हुई है। कई घायलों बाहर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सम्राट बस (जेएच 07एच 2906) यात्रियों को लेकर तेज रफ्तार से गिरिडीह आ रही थी। बराकर पुल के पास एक बाइक सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बस रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरी। नदी के पास होटल में खाना खा रहे कांवरिये व आसपास के ग्रामीण तुरन्त राहत कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य को गति प्रदान की।

कई JCB लगाकर देर रात बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और समाज सेवी संस्थाओं के लोग भी पहुंच कर राहत कार्य में सहयोग किया।

घटना की सूचना मिलते ही केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों को सांत्वना देने के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...