Homeझारखंडगिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने ली भाजपा की सदस्यता

गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने ली भाजपा की सदस्यता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: जिले के झंडा मैदान में गुरुवार को आयोजित जनसभा में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने BJP की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कोडरमा (Koderma) के पूर्व सांसद स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

साथ ही प्रसिद्ध सरोद वादक मोर मुकुट केडिया बंधु के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी झारखंड की जनता

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Rajya Sabha MP Deepak Prakash) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का काम हो रहा है जबकि झारखंड अराजकता के दौर से जूझ रहा है।

उन्होंने झारखंड की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटें BJP और NDA की झोली में डालकर पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम झारखंड की जनता करेगी।

यह संघर्ष नहीं जाएगा व्यर्थ

दीपक ने कहा कि 2024 में जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो रांची में भी BJP की सरकार बनेगी।

BJP लगातार मोदी सरकार की उपलब्धियों को और हेमंत सरकार की नाकामियों को प्रदेश में घूम-घूम कर लोगों के समक्ष रखने का काम कर रही है।

लगातार पार्टी संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा।

spot_img

Latest articles

विधानसभा सत्र को लेकर झारखंड में बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे DGP ऑफिस

Ranchi : झारखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, और इसी...

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा – बच्चे की भलाई सबसे पहले, शेयर्ड पेरेंटिंग का आदेश रद्द

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा फैसला देते हुए...

हेमंत सोरेन को अगली सुनवाई में राहत, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे पेश

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में हाज़िर...

रांची में छात्रवृत्ति को लेकर भड़का गुस्सा, DSPMU के छात्रों का पैदल मार्च

रांची : झारखंड में लंबे समय से रुकी हुई छात्रवृत्ति का मुद्दा एक बार...

खबरें और भी हैं...