गिरिडीह : पत्थर दिल मां ने मासूम बेटी के साथ ऐसा किया कि सुनकर कांप उठेगी रूह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : जिले के गांवा थाना (Police Station) इलाके के तराई गांव में एक मां ने जिन्दा बच्ची को कुएं (Well) में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बच्ची को कुआं से निकाला लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

पुलिस ने शव को जब्त कर महिला को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

महिला बच्ची के साथ अकेली रहती थी

बताया गया कि जन्म देने वाली महिला बच्ची के साथ अकेली रहती थी। पति अनुज यादव दिल्ली में काम करता है।

पपला देवी बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के सीरी गांव मायके जा रही थी।

रास्ते में रिश्तेदार ने उसे अकेले जाता देखा तो उससे पूछा कि कहां जा रही है।

इसपर महिला ने कहा कि बेटी को कुआं में फेंक दिया है।

इसपर लोगों ने महिला को पकड़ कर मामले की सूचना गावां थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात को दिया।

मामले की जांच-पड़ताल की जा रही

पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची के शव को कुएं से निकाला गया।

इस बाबत DSP संजय राणा ने बताया कि महिला पपला देवी ने बेटी को कुआं में फेंक दिया है। बच्ची की मौत हो गई है।

शव को कब्जे में लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Share This Article