Latest Newsक्राइमझारखंड : एयरलाइंस कंपनी में नौकरी देने के नाम पर युवती से...

झारखंड : एयरलाइंस कंपनी में नौकरी देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगाने का झांसा देकर बिष्टुपुर धतकीडीह के युवक ने कोलकाता की युवती के साथ दुष्कर्म किया।

रविवार को मामला थाने तक पहुंचते ही कोलकाता पुलिस जमशेदपुर पहुंची और धतकीडीह के रहने वाले आरोपी शारिक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई।

कई माह से था फेसबुक से संपर्क में

कोलकाता के बड़ाबाजार से जमशेदपुर पहुंचे एसआई एस0 पॉल ने बताया कि शारिक अहमद युवती से फेसबुक पर कई माह से संपर्क में था। फेसबुक पर आरोपी इंडिगो एयरलाइंस का लोगो भी लगा रखा था।

इस बीच ही उसने इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगाने का जाल फेंका और युवती फंस गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती को आठ अप्रैल को इंटरव्यू के लिए कोलकाता के बड़ाबाजार गेस्टहाउस में बुलाया था।

गेस्ट हाउस के रिसेप्शन में युवती का आधार कार्ड व अन्य कागजातों को जमा कराया गया।

इसके बाद युवती को लगा कि सही में उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू देकर बाहर निकलने के बाद उसे इस बात का आभास हुआ कि वह गलत जगह फंस गई है।

झारखंड : एयरलाइंस कंपनी में नौकरी देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

कमरे में नौकरी के लिए मांगा रुपए, नहीं देने पर किया दुष्कर्म

युवती जब इंटरव्यू देने के लिए कमरे में गई तब उससे नौकरी के लिए रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर उसके जेवर उतार लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद युवती ने घर जाकर परिवार के लोगों को पूरी कहानी बताई। उसके बाद मामला बड़ाबाजार थाने तक पहुंचा।

इसके बाद कोलकाता पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर शहर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह पहुंची और जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी को धातकीडीह में छापामारी कर गिरफ्तार किया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...