Latest NewsUncategorizedबच्चों को पिलाएं बादाम वाला दूध, बढ़ाएगा प्रतिरोधक क्षमता

बच्चों को पिलाएं बादाम वाला दूध, बढ़ाएगा प्रतिरोधक क्षमता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हेल्थ: बादाम यादाश्त तेज करता है, यह तो हम सब जानते हैं और कई शोधों में यह बात साबित भी की गई है पर क्या आपको पता है कि बादाम को दूध में मिलाकर पीने से इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है।

इसके अलावा सर्दी में बादाम वाला दूध पीने से सर्दी नहीं लगती है और शरीर में ताकत भी आती है।

तेज दिमाग

डॉक्टर और विशेषज्ञ मानते हैं कि बादाम खाने से दिमागी ताकत बढ़ती है। ऐसा इ‍सलिए है, क्योंकि बादाम में प्रोटीन होता है, जो ब्रेन फंग्शन को बेहतर बनाता है।

प्रोटीन न केवल ऊर्जा देता है, बल्क‍ि यह हमारे ब्रेन सेल्स को रिपेयर भी करता है। इसकी वजह से हमारे सोचने, समझने और फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है।

ऐसे में यदि आप इसे दूध के साथ मिलाकर पीते हैं तो इसमें मौजूद पौष्ट‍िक तत्वों का स्तर और भी बढ़ जाता है। यानी अगर आप बादाम दूध में मिलाकर बच्चों को पिलाती हैं तो इसका पूरा लाभ उन्हें मिल पाएगा.

हड्डियां मजबूत होंगी

बादाम वाला दूध पीने से बच्चों की हड्डियां भी मजबूत होंगी क्योंकि इस मिश्रण से बच्चों को खूब सारा विटामिन डी मिलता है।

विटामिन डी की वजह से हड्डियां कैल्श‍ियम आसान से सोखती हैं. बादाम वाला दूध पीने से बच्चों में अर्थराइटिस और ओस्ट‍ियोपरोसिस का खतरा कम होता है।

प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है

सर्दियों में बच्चों को खांसी जुकाम जैसी छोटी-छोटी परेशानी होती रहत है। ऐसे में बादाम वाला दूध उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा और उन्हें इस तरह की परेशानियां नहीं होंगी।

आंखों के लिए भी फायदेमंद

बादाम वाले दूध में विटामिन ‘ए’ काफी मात्रा में होता है, जो कि आंखों को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है। अगर आप अपने बच्चे को रोजाना बादाम वाला दूध पिलाती हैं तो उन्हें आंखों की समस्या होने की गुंजाइश कम हो जाएगी।

त्वचा भी हेल्दी

बादाम वाले दूध में विटामिन ‘ई’ भी होता है, जो त्वचा को रोगमुक्त और स्वस्थ रखता है। इसे पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

spot_img

Latest articles

राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...