Latest Newsविदेशइटली में ग्लेशियर टूटा, छह लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता

इटली में ग्लेशियर टूटा, छह लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रोम: उत्तरी इटली में सामान्य से अधिक तापमान के बीच रविवार दोपहर वेनेटो के क्षेत्र में पुंटो रोक्का ग्लेशियर (Punto Rocca Glacier) पर एक बर्फ की चट्टान टूटने से छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए।

इस क्षेत्र में रिकार्ड उच्च तापमान दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह हादसा हुआ। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में समुद्र का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) को पार कर गया है।

क्षेत्रीय अधिकारियों (Regional officers) के मुताबिक मर्मोलडा के शिखर पर तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस (50 डिग्री फारेनहाइट) था। आमतौर पर आल्प्स की सबसे ऊंची चोटियों पर पूरे वर्ष तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है।

वेनेटो में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्रीय पार्षद जियानपाओलो बोटासिन (Regional Councilor Gianpaolo Bottasin) ने कहा है कि इस क्षेत्र में इटली का शहर वेनिस भी शामिल है।

अब क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया

मर्मोलडा की चोटी समुद्र तल से 3,343 मीटर (लगभग 11,000 फीट) ऊपर है। इसकी गिनती इटली के टेढ़े-मेढ़े डोलोमाइट्स रेंज के सबसे ऊंचे पहाड़ों में होती है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर पर बर्फ की चट्टान टूटने (ice rock break) से चपेट में आए लोगों में पर्वतारोही और पैदल यात्री भी शामिल हैं।

अब क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। घायलों को नजदीकी शहरों के अस्पतालों में ले जाया गया है।

राहत और बचावकर्मी लापता लोगों तलाश में हेलीकाप्टर, हाउंड डॉग यूनिट और अत्याधुनिक ग्लोबल पोजिशनिंग तकनीक (global positioning technology) का प्रयोग कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...