झारखंड : ACB ने घूस लेते BPO कर्मचारी को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले में दुमका एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बीपीओ पुरुषोत्तम मिश्रा को रंगेहाथ घूस लेते हुए रफ्तार किया है।

मामला पथरगामा प्रखंड कार्यालय का है, जहा बीपीओ पुरुषोत्तम मिश्रा को 2000 रुपये का घूस किसी व्यक्ति से ले रहे थे

। इसी दौरान पूर्व से एसीबी की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां उन्हें रंगेहाथ पैसे लेते पकड़ लिया तथा कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर प्रमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय दुमका ले गई।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी एसीबी टीम ने पथरगामा प्रखंड के नाजिर को इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया था।

Share This Article