झारखंड

झारखंड में नागिन ने नारी से ऐसा लिया बदला कि देखकर दहल जाएगा दिल, तब तक नहीं छोड़ा, जब तक…

लेकिन, अगर यह घटना आपकी आंखों के सामने घटे तो दिल दहल जाना स्वाभाविक है, ऐसा ही एक मामला झारखंड के गोड्डा जिले से सामने आया है

गोड्डा: फिल्मों (Movies) में आपने देखा होगा और कहानियों में कभी पढ़ा भी होगा कि नाग या नागिन बदला (Nag or Naagin Revenge) कैसे लेती हैं।

लेकिन, अगर यह घटना आपकी आंखों के सामने घटे तो दिल दहल जाना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा जिले से सामने आया है।

कपड़ा धोने के समय सांप ने डंसा तो डंसता रह गया

बताया जा रहा है कि गोड्डा में महागामा थाना क्षेत्र के चोचक गांव में यह घटना घटी है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

हालांकि Video की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि गांव की रहने वाली 55 साल की महिला लिलिया देवी अपने घर के पास स्थित एक पानी टंकी पर कपड़े धोने गई थी।

कपड़े धोने के क्रम में पानी टंकी के पास झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप (Poisonous Snakes) ने महिला के पैर में काट लिया। महिला बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भी सांप भागने के बजाय महिला के पैर में अपने दांत को गड़ाए रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग महिला को बचाने के लिए जब दौड़े तो ग्रामीणों ने देखा कि महिला मूर्छित है। लेकिन, जहरीला सांप उसके पैर को अपने जबड़े से पकड़े हुए है।

… इसलिए सांप ने महिला को मौत की नींद सुला दिया

घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने लाठी-डंडे और नुकीले लोहे के सरिया के सहारे सांप पर वार कर उसे महिला से अलग किया। तब तक महिला की जान निकल चुकी थी।

लोग बात कर रहे हैं कि इस महिला से नागिन ने बदला लिया है। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने इस जहरीले गेहुंमन प्रजाति (Poisonous Wheatgrass Species) के सांप को मार डाला है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि महिला लिलिया देवी (Lilia Devi) या उसके परिजनों ने इस जहरीले सांप के जोड़े को मार दिया होगा। इसका बदला लेते हुए सांप ने महिला को घंटों अपने जबड़े से जकड़ते हुए मौत की नींद सुला दिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker