गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिला मुख्यालय को सीधे राज्य की राजधानी रांची से जोड़ने के लिए गोड्डा रेलवे स्टेशन से गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेल राज्य मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, स्थानीय विधायक अमित मंडल एवं रेलवे की मालदा डिवीजन के अधिकारी यतेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Image

मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिले के लोगों को राजधानी जाने में इस ट्रेन के माध्यम से काफी सुविधा होगी।

भाया भागलपुर चलने वाली ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित रेलवे के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Image

Image

Image

Share This Article