गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, समय में हुआ बदलाव

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: गोड्डा रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (Godda-Ranchi Express Train) का शुभारंभ हुआ।

रांची-दुमका एक्सप्रेस के परिचालन की मांग लंबे समय से किया जा रहा हिअ। आज सुबह 11:45 बजे गोड्डा स्टेशन से इसे रवाना किया गया। फिर समय में बदलाव किया गया।

दोपहर अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटे बाद 2:15 बजे इस ट्रेन को वीसी के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब यह ट्रेन अगले माह के पहले सप्ताह से शाम 4:35 मिनट पर प्रतिदिन रांची के लिए चलेगी।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे एवं विधायक अमित मंडल मौजूद रहे। डीआरएम ने आगंतुक सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

समय में हुआ बदलाव

रांची-दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार से इसके समय में कुछ बदलाव हुआ है। अब यह ट्रेन गोड्डा-दुमका स्पेशल गोड्डा से दोपहर 4 बजे नहीं खुलकर दोपहर 02:15 बजे ही रवाना हो जाएगी। वहीं, शाम 06:30 बजे की जगह दोपहर 04:20 बजे दुमका पहुंच जाएगी। फिर दुमका से यह ट्रेन 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस बनकर अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक शाम 06:55 बजे खुल जाएगी। आसनसोल डिवीजन के पीआरओ ने बताया कि यह ट्रेन गोड्डा और दुमका स्टेशनों के बीच परायाहाट, हंसडीहा, नोनीहाट, बारापलासी होते हुए गुजरेगी।

हो गई नोक-झोंक

कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायकों ने राज्य सरकार से दुमका रांची एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार गोड्डा तक करने की मांग की थी। इस ट्रेन के शुरू होने से स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम को विधायक अमित मंडल, प्रदीप यादव एवं दीपिका पांडे सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष को बोलने का मौका देने के मामले पर नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में डीआरएम ने मामला शांत कराया।

कार्यक्रम में स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे एवं विधायक अमित मंडल मंच पर ना बैठ कर दर्शक दीर्घा में बैठे। बाद में सांसद निशिकांत दुबे पोषण सखी द्वारा सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद की स्थिति से अवगत हुए।

कार्यक्रम में उपायुक्त भोर सिंह यादव, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के अलावे रेलवे एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article