Latest NewsUncategorizedगूगल टीवी ने बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल की घोषणा की, माता-पिता...

गूगल टीवी ने बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल की घोषणा की, माता-पिता का रहेगा नियंत्रण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: गूगल ने सोमवार को गूगल टीवी पर बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल की घोषणा की, जो माता-पिता को यह चुनने में मदद करेगा कि उनके लिए कौन से एप उपयुक्त हैं।

माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक मौजूदा गूगल अकाउंट जोड़ सकते हैं या सिर्फ उनके नाम और उम्र के साथ एक नया प्रोफाइल बना सकते हैं।

अमेरिका में इस महीने से शुरू होकर और अगले कुछ महीनों में वैश्विक रूप से गूगल टीवी और अन्य गूगल टीवी उपकरणों के साथ द स्पोर्ट फॉर किड्स प्रोफाइल्स का रोल आउट हो जाएगा।

तकनीकी दिग्गज कंपनी ने एक बयान में कहा, माता-पिता अपने बच्चे की प्रोफाइल में एप के लिए चुनाव कर पाएंगे।

कंपनी ने इसे किड्स-फ्रेंडली एप बताते हुए कहा कि यह बच्चों के लिए काफी सरल होगी।

आने वाले हफ्तों में गूगल अवतार भी पेश करेगा, ताकि बच्चे अपने हितों के आधार पर एक प्रोफाइल तस्वीर चुन सकें।

कंपनी ने बच्चों के परिजनों को इसकी खासियत बताते हुए कहा, अपने बच्चों को अपनी प्रोफाइल पर जाने से रोकने के लिए, आप प्रोफाइल लॉक को चालू कर सकते हैं, ताकि केवल आप ही अपने पिन से बदलाव कर सकें।

कंपनी ने यह भी कहा कि अपने फोन से आप देख सकते हैं कि आपके बच्चे अपने पसंदीदा ऐप में कितना समय बिता रहे हैं, एप्स को ब्लॉक और अनब्लॉक कर रहे हैं। एप गतिविधि को नियंत्रित करने के साथ ही अन्य कई फीचर्स भी दिए गए हैं।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बंगाल की मतदाता सूची पुनरीक्षण में न्यायाधीश अधिकारी होंगे तैनात

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में पश्चिम बंगाल में विवादों...

फरवरी में ही झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान

रांची : झारखंड में फरवरी का तीसरा सप्ताह समाप्त होने से पहले ही गर्मी...

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे और दामाद की क्रिमिनल रिवीजन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)...

खबरें और भी हैं...