Latest Newsझारखंडझारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार:...

झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पूर्व उपमुख्यमंत्री और AJSU अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) के आज और कल दोनों को सरकार बर्बाद कर रही है।

आम जनमानस की संभावनाओं, आकांक्षाओं (Aspirations) को हकीक़त में बदलने की चुनौती तथा राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों (Political Circumstances) का आंकलन करते हुए हम दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

राज्य के अभाव को नेतृत्व देने की एक बड़ी जिम्मेदारी हम सभी पर है। मौजूदा सरकार सवा तीन वर्षों से सिर्फ बातें कर रही है। राज्य में साढ़े तीन लाख से अधिक पद रिक्त (Empty) हैं, जिसमें दो लाख के करीब शिक्षकों के पद हैं। इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था तथा सरकार की मानसिकता का आंकलन आसानी के साथ किया जा सकता है।

झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार: सुदेश महतो- Government is ruining both today and tomorrow of Jharkhand: Sudesh Mahto

जन विषयों को लेकर संगठन का संघर्ष जारी

महतो रांची के हरमू स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधि विभाग (Law Department) के स्पष्ट मंतव्य के बावजूद सरकार ने स्थानीय नीति और आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिकरण कर दिया।

यह झारखंड (Jharkhand) की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जनादेश के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि जन विषयों को लेकर संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार: सुदेश महतो- Government is ruining both today and tomorrow of Jharkhand: Sudesh Mahto

मौके पर कई नेता मौजूद

AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के अधिवक्ता वीर विजय प्रधान ने कहा कि AJSU पार्टी एवं पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ (All Jharkhand Advocates Association) का विस्तार करना ही उनकी प्रतिबद्धता है।

इस दौरान 27 अधिवक्ता, सहित कई लोगों ने AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के रांची (Ranchi) जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। मौके पर कई नेता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

कोयल नदी पुल में दरार, समय रहते रोकी गई मेमो ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Crack in Koel River Bridge : रविवार को लोहरदगा में एक बड़ी रेल दुर्घटना...

पेसा नियमावली पर अर्जुन मुंडा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arjun Munda Attacks PESA Rules : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा...

नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक...

पर्यटन मानचित्र पर उभरी शिव पहाड़ी गुफा, गढ़वा को मिली नई पहचान

Garhwa Has Got a New Identity : गढ़वा जिले के लिए यह एक अच्छी...

खबरें और भी हैं...