60-40 नाय चलतो आंदोलन को लेकर 3 जुलाई को महा संगोष्ठी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (JSSU) प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath Mahato) ने कहा कि 6 माह से चल रहे 60-40 नाय चलतो आंदोलन के मूल्यांकन को लेकर महासंगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

3 जुलाई को संगोष्ठी में 24 जिले के नेतृत्वकर्ता जुटेंगे।

झारखंडियों के लिए है दुर्भाग्य

महतो ने सोमवार को मोरहाबादी (Morhabadi) स्थित ऑक्सीजन पार्क (Oxygen Park) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह महा संगोष्ठी टैगोर हिल रोड चिरौंदी में आयोजित की जाएगी।

इसमें पांचों प्रमंडल के 24 जिलों के आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से लगातार कई डिजिटल और फिजिकल आंदोलन को ऐतिहासिक सफल बनाने के बावजूद सरकार 60-40 नाय चलतो महा आन्दोलन को नजर अंदाज कर रही है।

बाहरियों को सरकारी नौकरी बेचने के उद्देश्य से लगातार विज्ञापन जारी कर रही है। जो झारखंडियों के लिए दुर्भाग्य है।

Share This Article