HomeUncategorizedGujarat Assembly Election : BJP ने जारी की छह उम्मीदवारों की दूसरी...

Gujarat Assembly Election : BJP ने जारी की छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Gujarat Assembly Election (गुजरात विधान सभा चुनाव) को लेकर भाजपा ने छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी (Candidates Second List) कर दी है।

दूसरी लिस्ट में BJP ने धोराजी से महेन्द्रभाई पाडलिया, खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या, डेडियापाड़ा से हितेश देवजी वसावा और चौयार्सी से संदीप देसाई को उम्मीदवार बनाया है। इन छहों सीटों पर प्रथम चरण के तहत 1 दिसंबर को मतदान होना है।

इससे पहले भाजपा ने 10 नवंबर को अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी (List Released) की थी। दूसरी लिस्ट आने के बाद भाजपा अब तक अपने 166 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

8 दिसंबर को होगी मतगणना

भाजपा की पहली लिस्ट में प्रथम चरण के चुनाव वाले 83 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत चुनाव वाले 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

राज्य की 182 विधान सभा सीट (Assembly Seat) पर दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है।

राज्य में प्रथम चरण के चुनाव वाले 89 विधान सभा क्षेत्रों में नामांकन (Enrollment) की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधान सभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...