गुमला में हुए सड़क हादसे में पांच घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान के पास सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत गंभीर है।

बताया जाता है कि सोमवार रात पिकअप सवार यात्रियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी यात्री टोंगरीटोली से लौट रहे डुमरडीह पंचायत के गढ़टोली निवासी हैं।

गंभीर रूप से घायलों में किरण देवी पत्नी बने उरांव तथा भिनसारी देवी पत्नी सीता उरांव हैं। सुकरा उरांव, बुधेशवर उरावं, भिंनजी देवी को भी चोट लगी है।

पिकअप वाहन में कुल 17 लोग सवार थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सिलम ढलान के पास ट्रक चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ। साइड लेकर आगे निकलने के चक्कर में ट्रक का एक हिस्सा पिकअप से टकरा गया।

इससे पिकअप में बैठे लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह दोनों गांव के लोग और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिलाओं की स्थिति पिछले 20 घंटे से स्थिर बनी हुई है।

Share This Article