Latest Newsझारखंडज़मीन विवाद में बुज़ुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ज़मीन विवाद में बुज़ुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: चैनपुर मुख्यालय के टोंगो चितरपुर गांव में जमीन विवाद में हत्या (Land Dispute Murder) करने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

किसकी हुई हत्या ?

एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान जेवियर तिर्की (65 वर्ष) के रूप में की गई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हर्षित कुजूर (Harshit Kujur) है और वह जेवियर तिर्की के पड़ोस में रहता है।

नाना-नानी की ज़मीन थी मृतक के नाम

घटना के संबंध में मृतक की चाची मोनिका तिर्की ने बताया कि जेवियर तिर्की (Javier Tirkey) बचपन से ही अपने नानी घर में रहता था। इस कारण उसके नाना-नानी ने सारी जमीन-जायदाद जेवियर के नाम पर कर दी थी।

इसके बाद से ही जेवियर तिर्की का रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। आए दिन जमीन विवाद में बहस और मारपीट होती थी। इधर, सोमवार को घर में सूचना मिली कि हर्षित कुजूर ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर जेवियर को मार दिया है।

मामले की जाँच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद जेवियर की चाची मोनिका तिर्की ने मामले (Monica Tirkey Cases ) की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

परिजनों के अलावा ग्रामीणों का भी बयान जरुरी

चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्षित कुजूर (Harshit Kujur) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जेवियर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में पुलिस ने परिजनों के अलावा ग्रामीणों का भी बयान लिया है।

spot_img

Latest articles

जब पाकिस्तानी विमानों से रांची में बम गिरने की आशंका में डरे रहते थे लोग

नवेन्दु उन्मेष वर्ष 1971 की बात है। भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में घुस चुकी थी।...

अधिवक्ता ने मर्सिडीज की बोनट पर युवक को घसीटा, कई लोगों को रौंदने की भी की कोशिश

रांची : डोरंडा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मर्सिडीज कार का आतंक दिखा। इसका...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने सभा को किया संबोधित

रांची : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मंगलवार को हरमू स्थित पटेल...

खबरें और भी हैं...

जब पाकिस्तानी विमानों से रांची में बम गिरने की आशंका में डरे रहते थे लोग

नवेन्दु उन्मेष वर्ष 1971 की बात है। भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में घुस चुकी थी।...

अधिवक्ता ने मर्सिडीज की बोनट पर युवक को घसीटा, कई लोगों को रौंदने की भी की कोशिश

रांची : डोरंडा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मर्सिडीज कार का आतंक दिखा। इसका...