Homeझारखंडगुमला पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से कृष्णा राम को किया गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से कृष्णा राम को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची रेलवे स्टेशन से (Ranchi Railway Station) गुमला पुलिस ने RPF के सहयोग से मानव तस्करी के (Human Trafficking) आरोपित कृष्णा राम को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

गिरफ्तार (Arrested)आरोपित मांडर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

आरोपित कृष्णा राम को गिरफ्तार कर लिया

गुमला पुलिस को (Gumla Police) सूचना मिली थी कि आरोपित (Arrested) किसी काम से अपने घर मांडर आया हुआ है एवं रात में दिल्ली जाने वाला है। गुमला पुलिस ने (Gumla Police) त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा की मदद से आरोपित कृष्णा राम को गिरफ्तार कर (Arrested) लिया।

उसकी निशानदेही पर पीड़िता को दिल्ली स्थित निहाल विहार से CWC की मदद से बरामद किया गया। घटना में संलिप्त पूर्व में गिरफ्तार आरोपित (Arrested) परदेसिया देवी एवं बहुरा उराव ने मिलकर पीड़िता को दिल्ली ले जाकर आरोपित कृष्णा राम को बेचा था।

मानव तस्करी के आरोप में कांड दर्ज

गिरफ्तार आरोपित कृष्णा राम दिल्ली में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी (Placement Agency) चलाने का काम करता है। परदेसिया देवी एवं बहुरा उराव ने पीड़िता को काम लगाने के लिए कृष्णा राम को बेच दिया था।

आरोपित कृष्णा राम के विरुद्ध दिल्ली में भी मानव तस्करी के (Human Trafficking) आरोप में कांड दर्ज है, जिसमें तीन साल जेल की सजा काट चुका है। जेल से निकलने के बाद आरोपित दुबारा मानव तस्करी के (Human Trafficking) कारोबार में जुड़ गया था।

मानव तस्करी के आरोप में जेल

गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका नवागड़ गांव के निवासी राजकुमार उरांव ने 26 सितम्बर को एएचटीयू थाना में FIR दर्ज कराया था। इसमें गांव की ही परदेसिया देवी पर तस्करी का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त परदेसिया देवी को उसके घर से गिरफ्तार (Arrested) किया। आरोपित महिला ने पुलिस की पूछताछ में दो अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद आरोपित बहुरा साहू को घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रेहेटोली का रहने वाला है। बहुरा साहू पूर्व में रांची सुखदेव नगर थाना से मानव तस्करी के (Human Trafficking) आरोप में जेल जा चुका है।

spot_img

Latest articles

RIMS में MHA कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10 सीटों पर होगा एडमिशन

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) कोर्स के...

ड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी Glock पिस्तौल तस्करी

Ranchi : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के खिलाफ एक...

सुर्ख़ियों में वन भूमि घोटाला: 5 करोड़ का लेनदेन, IAS विनय चौबे की बेल खारिज

Forest land scam : रांची : हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाले में जेल...

नकली दवाओं के खिलाफ झारखंड में बड़ा अभियान, सीआईडी का कड़ा आदेश

Jharkhand launches major campaign against fake medicines : रांची : झारखंड में नकली, प्रतिबंधित...

खबरें और भी हैं...

RIMS में MHA कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10 सीटों पर होगा एडमिशन

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) कोर्स के...

ड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी Glock पिस्तौल तस्करी

Ranchi : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के खिलाफ एक...

सुर्ख़ियों में वन भूमि घोटाला: 5 करोड़ का लेनदेन, IAS विनय चौबे की बेल खारिज

Forest land scam : रांची : हजारीबाग के चर्चित वन भूमि घोटाले में जेल...