Latest NewsUncategorizedज्ञानवापी मामला : हिंदू वादी संगठन ने अधिवक्ता हरिशंकर जैन को हटाया

ज्ञानवापी मामला : हिंदू वादी संगठन ने अधिवक्ता हरिशंकर जैन को हटाया

spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी: हिंदू पक्षकारों में शामिल हरिशंकर जैन को सभी मुकदमों से हटा दिया गया है। इसका ऐलान ज्ञानवापी (Gyanvapi)  मामले में लीगल बैकअप देख रही संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने किया है।

साथ ही, बिसेन ने हरिशंकर जैन (Harishankar Jain) की अध्यक्षता में चल रही हिंद साम्राज्य पार्टी से भी इस्तीफे देने का ऐलान किया है।

बिसेन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, मैंने हिंद साम्राज्य पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसमें मैं राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय महासचिव के पदों पर रहा हूं।

केस वापस लेने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

ज्ञानवापी मामले पर उनके फैसले के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, बिसेन (Bisen) ने कहा, जैन इस मामले में केवल एक वकील हैं और एक वकील को कभी भी बदला जा सकता है।

जैन और बिसेन के बीच मतभेद 6 मई के बाद कोर्ट आयोग के सर्वेक्षण के साथ खुलकर सामने आने लगे थे। जब वीवीएसएस प्रमुख द्वारा केस वापस लेने वाला बयान सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हुआ था।

9 मई को बिसेन ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मामले से जुड़े अन्य पांच मामलों के लिए बयान दिया था, जिसमें वह एक वादी है।

spot_img

Latest articles

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

खबरें और भी हैं...