Homeझारखंडदेखें Video : ये क्या बोल गए मंत्री हफीजुल हसन? जीते जी...

देखें Video : ये क्या बोल गए मंत्री हफीजुल हसन? जीते जी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बता दिया…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: हफीजुल हसन पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हैं। हाजी हुसैन अंसारी के असामयिक निधन के बाद से हेमंत मंत्रिमंडल में खाली सीट को भरने के लिए हफीजुल हसन को मंत्री बना कर दिवंगत हाजी हुसैन के सपने को पूरा करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

इधर झारखंड सरकार में मंत्री और मधुपुर के झामुमो विधायक हफीजुल हसन ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को लेकर एक अजीब बयान दिया है। ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हा है। उन्होंने इलाजरत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को लोगों को संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दे दी।

ये बात उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा। इस विडियो में बोल रहे हैं कि एक दुख की खबर है, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया है।

मनमोहन ने हिंदुस्तान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जो तरक्की आप देख रहे हैं हिंदुस्तान में, उनमें मनमोहन सिंह जी का बड़ा योगदान रहा है।

मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मिडिया पर कमेंट्स की बौछार लग गई है। लोग इस बयान को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Video में देखें 

मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार:AIIMS

एम्स ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। एम्स के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सिंह की स्वास्थ्य स्थिति में बुखार के कारण हुए संक्रमण से अब सुधार हो रहा है।

अधिकारी ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की हालत में अब सुधार हो रहा है। वह कमजोरी को दूर करने के लिए आईवी पर हैं।

उन्होंने कहा कि सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सिंह को बुधवार शाम बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार सुबह उनसे मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

डॉक्टर नीतीश नायक के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की एक टीम पूर्व पीएम का इलाज कर रही है। उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था और एम्स ले जाया गया था।

सिंह ने इस साल अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...