Hair Mask : बालों को हेल्दी और मुलायम (Healthy and Soft) बनायें रखने के लिए प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करें। ऐसे हेयर मास्क (Hair Mask) बालों को गहराई से पोषण देते हैं।
प्राकृतिक सामग्री से बने हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देते हैं। ये Hair Mask बालों संबंधित कई समस्याओं से बचाने में भी मदद करते हैं।
शहद और कद्दू का हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में कद्दू को अच्छे से मैश कर लें। इसमें शहद डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
इसे 2 से 4 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को Moild Shampoo धो लें। ये हेयर मास्क आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करेगा।

जैतून का तेल, एलोवेरा और अंडे की जर्दी
एक बाउल में 2 चम्मच जैतून का तेल लें। इसमें Aleo Vera Gel डालें। इसमें 2 अंडे की जर्दी डालें। सारी चीजों को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इससे कुछ देर तक मसाज करें। इसे कुछ देर तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
आर्गन ऑयल और नारियल का दूध
एक बाउल में नारियल का दूध लें। इसमें आर्गन का तेल डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। इसे कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ये Hair Mask आपके बालों को मुलायम बनाने का काम करता है। ये आपके बालों को गहराई से पोषण देता है।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल
इस Hair Mask को बनाने के लिए नारियल का तेल गर्म करें। इसमें Aleo Vera जेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसे अपने गीले बालों पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ये हेयर मास्क आपके बालों को मुलायम बनाता है। ये आपके बालों को नुकसान से बचाने का काम करता है।

Disclaimer : इस स्टोरी में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। News Aroma इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से संपर्क करें।