क्राइमझारखंड

झारखंड : यहां हार्डकोर नक्सली अनल के बॉडीगार्ड ने किया सरेंडर

सरायकेला-खरसावां : हार्डकोर नक्सली अनल दा उर्फ रमेश मांझी के दस्ता के सदस्य और अनल दा के बॉडीगार्ड प्रकाश गोप ने सरेंडर कर दिया है। 22 वर्षीय प्रकाश गोप ने सरायकेला-खरसावां पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

एसपी आनंद प्रकाश ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली प्रकाश गोप पहले नक्सलियों को सामान पहुंचाया करता था।

उसके बाद साल 2019 में वह नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से शामिल हो गया। संगठन के लिए उसके समर्पण को देखकर हार्डकोर नक्सली अनल उर्फ रमेश मांझी ने उसे अपना बॉडीगार्ड बना लिया। वह अनल के दस्ते द्वारा कुचाई इलाके में अंजाम दी गयी सभी नक्सली घटनाओं में संलिप्त रहा है।

एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार की सरेंडर पॉलिसी नई दिशा से प्रभावित होकर और नक्सली संगठन के शोषण से तंग आकर प्रकाश गोप ने सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि अब प्रकाश गोप को सरकार की सरेंडर पॉलिसी नई दिशा के तहत सरकारी सुविधाएं दी जायेंगी।

वहीं, नक्सली प्रकाश गोप ने बताया कि लोटा पहाड़ में आपटन और रवि ने साल 2020 में उसे हथियार चलाना सिखाया था।

हथियार चलाने में उसके अच्छे परफॉर्मेंस को देखकर उसे एसएलआर रायफल दी गयी, साथ ही उसे अनल उर्फ रमेश मांझी के दस्ता में शामिल कर लिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker