बाेकाराे में बिल्डर ने लगाया 99 लाख हड़पने का आरोप, थाने में शिकायत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बाेकाराे: बाेकाराे के रामानुज दुबे ने अपने साझेदार पर फर्जीवाड़ा कर 99 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सरायढेला थाने में की है।

थाना काे दिए आवेदन में रामानुज ने कहा है कि सरायढेला के मनाेज कुमार के साथ मिलकर अपना आशियाना नाम से अपार्टमेंट बनाया है। जिसमें दाेनाें साझेदार हैं।

आराेप है कि 12 अप्रैल काे मनाेज ने जालसाजी पूर्वक ब्लैंक चेक से अपने बचत खाते में 99 लाख रुपए की राशि हस्तांरित कर ली।

उक्त चेक पूर्व में उनके द्वारा एक सप्लायर के लिए जारी किया गया था। जिसमें हिसाब कर राशि दर्ज करना था। हालांकि उक्त चेक से सप्लायर काे भुगतान नहीं हाे पाया।

पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है

जानकारी मिली कि उक्त चेक में राशि भरकर मनाेज ने पहले अपनी कंपनी कृष्णा कंस्ट्रक्शन और उसके बाद खुद के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर ली।

राशि काे वासप करने के एसबीआई जगजीवननगर ब्रांच के मैनेजर काे पत्र भी लिखा, लेकिन पैसा वापस करने के बजाय उसपर हाेल्ड लगा दिया।

रामानुज ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक मैनेजर मनाेज के मित्र हाेने के नाते वह भी इस षडयंत्र में शामिल है। उन्हाेंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article