Latest NewsUncategorizedहरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा : सुरजेवाल

हरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा : सुरजेवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा, ”हरियाणा में बेरोजगारी दर 34.5 फीसदी के साथ देश में सर्वाधिक है, जो राष्ट्रीय बेरोजगारी दर का चार गुना है।”

यहां जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया, ”राज्य में हर दूसरे महीने भर्ती घोटाले के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार असली सरगना को बचाने की कोशिश कर रही है।”

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार की कथित गलत नीतियों के कारण हरियाणा के युवा बेरोजगारी का खामियाजा भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में कथित तौर पर 3.32 लाख पद खाली पड़े हैं, जो कुल 7.60 लाख नियमित पदों का लगभग 43 प्रतिशत है। निजी क्षेत्र में भी नौकरियां लगातार घट रही हैं।”

सुरजेवाला ने दावा किया कि ‘पेपर लीक’ माफिया राज्य सरकार की नाक के नीचे फल-फूल रहा है, लेकिन भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) सरकार विपक्ष की ओर से बार-बार मांग किये जाने के बावजूद असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सीधी निगरानी में जांच की मांग करते हुए, सुरजेवाला ने कहा कि पिछली एचसीएस (प्रारंभिक) और डेंटल सर्जन की प्रवेश परीक्षा को रद्द करना पड़ा क्योंकि ”खुलेआम भ्रष्टाचार और अनियमितताएं उजागर हुई हैं, लेकिन रिश्वत के पैसे के सफेदपोश लाभार्थियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...