हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अस्पताल में हैं भर्ती, हालत देख परेशान हुए फैंस, शेयर किया वीडियो

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मशूहर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपनी कड़ी मेहनत के दम पर न केवल फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल की है, बल्कि देशभर के लोगों से खूब प्यार बटोरा है।

सोशल मीडिया पर भी सपना की फैल फॉलोइंग काफी लंबी हो गई हैं। उनके चाहने वाले उनके हर लुक पर फिदा रहते हैं।

लेकिन उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरसअल अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते सपना चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपना की हालत कितनी ज्यादा खराब है इसका सबूत एक वीडियो है जो सपना चौधरी ने खुद शेयर किया है। सपना को वीडियो में लड़खड़ाता देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

किसी लड़की का सहारा लेकर चलती हुई नजर आ रही हैं

इस वीडियो में आप देखेंगे कि सपना चौधरी अस्पताल के कपड़ों में हैं और किसी लड़की का सहारा लेकर चलती हुई नजर आ रही हैं।

Share This Article