झारखंड-बिहार सीमा पर एक ग्रामीण की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: उग्रवाद प्रभावित इलाके चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 26 किमी दूर झारखंड-बिहार सीमा पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई।

मरने वाले की पहचान अम्बातरी पंचायत के भगहर गांव निवासी रामविलास भुइयां (60) के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि हमलावरों ने व्यक्ति के सिर में वार किया है। अब तक हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

स्थानीय निवासी मो. असलम ने मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर थाने लाने की जिम्मेदारी चौकीदार को दे दी है।

ग्रामीणों और परिजनों को इसमें सहयोग करने के लिए कहा है। अज्ञात हमलावरों की ओर से वारदात को ग्राम परसातरी में ढाढ़र नदी के किनारे अंजाम दिया गया है। यह नदी बिहार और झारखंड को अलग करती है।

बताया जा रहा है कि वृद्ध का किसी से कोई विवाद नहीं था। सुबह कुछ लोग नदी घाट की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्हें रेत में शव दिखाई दिया।

शव का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। करीब एक घंटे के बाद गांव के लोग जुटे। इसके बाद मरने वाले की पहचान हो सकी।

Share This Article