हजारीबाग से नाबालिग छात्रा फुफेरे भाई के साथ भागी, रांची में मिली

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग/रांची: दारू थाना क्षेत्र के पुनाई से दस दिन से गायब नाबालिग छात्रा (Missing Minor Girl) को रांची के नामकुम से दारू पुलिस (Daru Police) ने बरामद कर लिया है।

इसकी जानकारी दारू थाना प्रभारी अमित कुमार ने दी। मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी (Station Incharge) ने बताया कि छात्रा का अपने फुफेरे भाई से प्रेम-प्रसंग (Love Affairs) चल रहा था।

कॉलेज जाने के बहाने घर से भागी

छात्रा के फुफेरे भाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा निवासी शादीशुदा मोहन प्रसाद ने Ranchi के नामकुम में छात्रा को रखा था। जिसे दारू थाना पुलिस ने नामकुम पुलिस (Namkum Police) के सहयोग से सोमवार को दारू ले आई।

आरोपी मोहन को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है। थाना प्रभारी Amit Kumar ने कहा कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार छात्रा 15 सितंबर को कॉलेज जाने के लिए घर से सुबह आठ बजे निकली थी।

Share This Article