हजारीबाग : कुख्यात साइबर ठग मणीलाल मंडल को साइबर सेल ने दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: कुख्यात साइबर ठग मणीलाल मंडल को साइबर सेल ने दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

साइबर ठग के उपर जिले के विभिन्न थानों में सात से अधिक मामले साइबर ठगी के दर्ज है।

मणी को साइबर सेल ने पुलिस रिमांड पर लिया है।

ज्ञात हो कि पुलिस को चकमा देकर मणीलाल ने पांच जनवरी को सदर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

पुलिस को सात जनवरी को उसकी आत्मसमर्पण की सूचना थी, परंतु एक दिन पूर्व हीं उसने आत्मसमर्पण कर दिया था।

जानकारी के अनुसार कई बड़ी साइबर ठगी में मणीलाल अभियुक्त है।

रिमांड पर आने के बाद साइबर ठगी से संबंधित कई अहम जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सकेगी।

सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में साइबर ठगी का यह मास्टरमाइंड है।

इसके टीम में कई लोग है, जो स्लीपर सेल की तरह काम करते है।

यह भी जानकारी मिली है कि उस पर हजारीबाग के अलावा अन्य विभिन्न जिलों में भी प्राथमिकी दर्ज है।

सीजेएम कोर्ट के अनुमति मिलने के बाद साइबर सेल उसे रिमांड पर बुधवार संध्या ले ली।

ज्ञात हो कि हजारीबाग में बड़े पैमाने पर साइबर ठगी के मामले आ रहे है।

एक वर्ष में औसत दो सौ से भी अधिक है।

पांच को किया था कोर्ट में संरेडर साइबर सेल ने लिया रिमांड पर मंडल के गिराहे में हजारीबाग व अन्य जिलों के हैं कई सदस्य।

Share This Article