हजारीबाग पुलिस ने अवैध खदानों को किया डोजरिंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: कोयला (Coal) के अवैध खदानों को गुरुवार को पुलिस ने अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से डोजरिंग किया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि जोरदाग गांव के जंगली क्षेत्र से लगातार खबर मिल रही थी कि कोयला की अवैध खदानों से कोयला की तस्करी (Smuggling) की जा रही है।

हालांकि उज्त अवैध खदानों से मोटरसाइकिल और साइकिल से कोयले की ढुलाई की जा रही है। इसी सूचना के मुताबिक उक्त स्थल पर छापेमारी (Raid) किया गया। इसके तहत हीं कई अवैध खदानों की डोजरिंग की गई है।

Share This Article