Homeझारखंडहजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TPC का रीजनल कमांडर गिरफ्तार, 15...

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TPC का रीजनल कमांडर गिरफ्तार, 15 लाख का था इनाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। SP Manoj Ratan चौथे के मॉनिटरिंग में पिछले 1 सप्ताह से जारी ऑपरेशन के दौरान TPC का रीजनल कमांडर दिनेश उरांव को गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना है।

बताया जाता है कि वह 1500000 का इनामी है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों से खबर है कि इसकी गिरफ्तारी के साथ साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

वही नक्सली सामग्री लेवी रसीद वगैरह बरामद कर लिए जाने की खबर है। बताया जाता है कि उसके पास से बरामद कुछ दस्तावेज से कई सफेदपोश की भी पोल खुलेगी कि TPC को कहां कहां से खाद पानी मिलता रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी उसके दस्ता के अन्य पुष्टि की है।

SP मनोज रतन चौथे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। साथ ही उसकी निशानदेही पर कई ठिकानों पर अलग-अलग पुलिस टीम छापामारी (Raid) कर रही है।

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक वह केरेडारी टंडवा और पिपरवार, खलारी, हँदेगीर बार्डर क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। वह अपने दस्ता के साथ इलाका में विचरण कर रहा था।

किसी घटना और लेवी वसूली की योजना थी। इसकी जानकारी हजारीबाग पुलिस को लगी। SP चौथे ने एक गोपनीय टीम गठित किया।

अपने मॉनिटरिंग में टीम को यह जिम्मेदारी सोंपी जिसे टीम ने बखूबी अंजाम दिया। हजारीबाग के वर्तमान SP मनोज रतन चौथे के खाते में योगदान देने के 1 सप्ताह के भीतर 25 लाख का इनामी नक्सली प्रदुमन शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद यह दूसरी बड़ी सफलत बताई जा रही है। SP मनोज रतन चौथे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...