झारखंड : पति और पत्नी की लड़ाई में ली एक दूसरे की जान, शादी की सालगिरह के दो दिन बाद दोनों की हुई मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: वैसे तो पति-पत्नी (Husband wife) की लड़ाई या नोकझोंक तो हर घर में होती है।

पर कभी-कभी यही लड़ाई जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसी ही एक घटना हजारीबाग (Hazaribagh) के प्रखंड अंतर्गत खराटी गांव का में घटी।

जहां पति पत्नी की आपसी लड़ाई जानलेवा साबित हुई। दोनों की शादी की सालगिरह के दो दिन बाद ही 17 मई को दोनों ने रिम्स में दम तोड़ दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से

क्या है मामला

10 मई के रात करीब 1:30 बजे पति जितेंद्र यादव और पत्नी बबीता देवी के बीच लड़ाई शुरू हो गई। यह लड़ाई गुस्से में तब्दील होने के बाद पत्नी ने अपने ऊपर किरोसिन तेल छिट ली और आग लगा ली।

पति जितेंद्र यादव ने पत्नी के शरीर में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन क्रोध के कारण पत्नी ने जितेंद्र को पकड़ लिया और दोनों ही बुरी तरह से घायल हो गए।

दोनों का इलाज रिम्स में चल ही रहा था कि 17 मई की शाम पत्नी की मौत के आधे घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया।

हालत को गंभीर बताते हुए पति और पत्नी पक्ष ने सामाजिक पहल के तहत आपसी समझौता के बाद 17 मई की रात को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

Share This Article