हजारीबाग के मुन्ना सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी (State Congress Committee) की अब लौट चलें कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग (Hazaribagh) के पूर्व उम्मीदवार मुन्ना सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए।

इसमें हजारीबाग प्रखंड के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित अन्य शामिल थे। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजित किया गया था।

युवाओं का झुकाव कांग्रेस के प्रति बढ़ा

कार्यक्रम का संचालन महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में माला पहनाकर और कांग्रेस का पट्टा देकर स्वागत किया और कहा कि आज बहुत ही खुशी का पल है कि सैकड़ों युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो पदयात्रा देश को एक नई दिशा और दशा दे रहा है। यह उसी का परिणाम है कि युवाओं का झुकाव कांग्रेस के प्रति बढ़ा।

मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहूंगा

मुन्ना सिंह ने कहा कि आज हम अपने घर में वापस लौटकर खुशी महसूस कर रहे हैं।

राजेश ठाकुर का सशक्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ उनका प्यार हमें कांग्रेस का दामन थामने को विवश किया।

हम पूर्णरुपेण कांग्रेस पार्टी की सेवा बिना किसी स्वार्थ के करेंगे। पार्टी जहां चाहे, जिस काम में चाहे मुझे लगा सकती है।

मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहूंगा।

इस अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला प्रभारी अजय सिंह, महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, गजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, जय शंकर पाठक, राजेश सिन्हा सिन्नी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article