Latest NewsUncategorizedHDFC Bank ने कर्ज पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी का इजाफा...

HDFC Bank ने कर्ज पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी का इजाफा किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के HDFC Bank ने एक बार फिर कर्ज पर ब्याज दर (Interest Rate on Loan) में इजाफा किया है।

बैंक ने विभिन्न अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित लोन दर (MCLR) में 0.10 फीसदी का इजाफा किया है। HDFC Bank की बढ़ी हुई नई ब्याज दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।

HDFC Bank increased the interest rate on loans by 0.10 percent

HDFC Bank की Website के मुताबिक एक रात के लिए MCLR बढ़कर 7.90 फीसदी हो गया है, जबकि एक महीने, तीन महीने और 6 महीने की अवधि के लिए MCLR बढ़कर क्रमशः 7.90 फीसदी, 7.95 फीसदी और 8.05 फीसदी हो जाएगा। बैंक का एक साल का MCLR बढ़कर 8.20 फीसदी हो गया है।

PNB सहित कई वाणिज्यिक बैंक ने कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की

इसी तरह दो साल के लिए MCLR बढ़कर 8.30 फीसदी और तीन साल के लिए MCLR बढ़कर 8.40 फीसदी हो जाएगा। इसमें एक साल के लिए MCLR को खुदरा लोन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि बैंक के अधिकांश दीर्घकालिक लोन जैसे होम लोन इस दर से जुड़े होते हैं।

उल्लेखनीय है कि HDFC Bank मई से अबतक 5 बार अपने MCLR में बढ़ोतरी कर चुका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने पिछले महीने नीतिगत दरों रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था, जो बढ़कर 5.40 फीसदी पर है।

इसके बाद पीएनबी सहित कई वाणिज्यिक बैंक ने कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...