Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में 12 जून से होगी सुनवाई,...

झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में 12 जून से होगी सुनवाई, जनहित याचिका सूचीबद्ध

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के नये भवन में 12 जून से दोपहर लगभग 2 बजे सुनवाई शुरू हो जायेगी।

इस नये भवन में जिस मामले की सबसे पहले सुनवाई हो रही है वो मामला है झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (JET) के आदेश के खिलाफ की गयी अपील।

पहले ही दिन यहां संविधान पीठ बैठेगी, जिसमें चीफ जस्टिस समेत 5 जज शामिल रहेंगे।

नये भवन में लिया जाने वाला यह अहम फैसला होगा

इस मामले में सुनवाई के बाद पीठ यह फैसला लेगी कि जेट के आदेश के खिलाफ अपील हाई कोर्ट की एकलपीठ में होगी या खंडपीठ में।

नये भवन में लिया जाने वाला यह अहम फैसला होगा।

इसमें झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा (Chief Justice Sanjay Kumar Mishra), जस्टिस रत्नाकर भेंगरा, जस्टिस अनुभा रावत चौधरी, जस्टिस दीपक रौशन और जस्टिस नवनीत कुमार की संविधान पीठ सुनवाई के बाद फैसला करेगी।

मामले में दो अलग- अलग आदेश आया

इस मामले में दो अलग- अलग आदेश आया था। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (Jharkhand Education Tribunal) के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की गयी थी।

फैसले में कहा गया कि जेट के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील (Appeal) की जाएगी जबकि एक दूसरे मामले में दूसरे बेंच ने कहा कि एकल पीठ में ही अपील की सुनवाई होगी।

जेल में सुधार और क्षमता से अधिक कैदियों के रखे जाने का मामला लंबित

चीफ जस्टिस ने संविधान पीठ में मामले को स्थानांतरित करते हुए सुनवाई के लिए पांच जजों के बेंच का गठन किया है।

12 जून को सिर्फ इस मामले में ही नहीं हाई कोर्ट में जनहित याचिकाएं भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गयी हैं।

इन याचिकाओं में जेल में सुधार और क्षमता से अधिक कैदियों के रखे जाने का मामला लंबित है।

सजायाफ्ता कैदियों की ओर से जेल से रिहाई के लिए भी अपील की गयी है जिस पर सुनवाई होनी है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...