Latest NewsझारखंडCM हेमंत सोरेन की पहल पर गुजरात में होगा झारखंड के हार्ट...

CM हेमंत सोरेन की पहल पर गुजरात में होगा झारखंड के हार्ट पेशेंट का इलाज

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: हृदय रोग (Heart Disease) से बड़े ही नहीं, बच्चे भी ग्रसित होते हैं। बहुत से बच्चों को जन्मजात हृदय में छेद पाया जाता है, जिसका इलाज बहुत महंगा होता है। बड़े हों या बच्चे पैसे के अभाव में हृदय रोग का इलाज बहुत से लोगों का नहीं हो पाता है।

ऐसे में हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) की पहल से अब झारखंड के हृदय रोगियों (Heart Patients) का इलाज गुजरात में हो सकेगा। इलाज के लिए अहमदाबाद के सत्य साईं हार्ट अस्पताल को बुलाया गया है।

खर्च को री-इंबर्स करेगी राज्य सरकार

बताया जा रहा है कि हार्ट के ऑपरेशन के लिए राजकोट और अहमदाबाद (Rajkot and Ahmedabad) जाने वाले मरीजों का खर्च झारखंड सरकार उठाएगी। पहले मरीजों को अपने पैसे से जाना होगा। वहां से आने के बाद सरकार खर्च री-इंबर्स (Expense re-imbursement) करेगी।

मरीजों और परिजनों के रहने और खाने का खर्च सत्य साईं अस्पताल प्रबंधन ही उठाएगा। छह माह पहले रिम्स में लगे कैंप में जितने मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया था, उनमें अधिकतर का ऑपरेशन हो गया है। जो मरीज नहीं पहुंचे थे, उन्हें Call कर बुलाया जा रहा है।

52 बच्चों के हार्ट में छेद

गौरतलब है कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रांची रिम्स (Ranchi Rims) में हृदय रोगियों का कैंप लगाया गया था। 486 लोगों की जांच की गई। इनमें 134 लोगों को Operation के लिए चिह्नित किया गया। इनमें 52 ऐसे बच्चे मिले हैं, जिनके दिल में छेद हैं।

उन्हें अब ऑपरेशन के लिए सत्य साईं हार्ट अस्पताल अहमदाबाद (Sai Heart Hospital Ahmedabad) बुलाया गया है। 18 साल से अधिक उम्र के मरीजों को सत्य साईं अस्पताल, राजकोट में ऑपरेशन (Operation) होगा।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...