Latest NewsUncategorizedदिल्ली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट

दिल्ली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को हुई हल्की से तेज बारिश (Heavy Rain) से तापमान (Temperature) में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी गई।

न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 12 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। कल भी मौसम के ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट Heavy rain in Delhi brings down temperature

दिल्ली में सुबह से ही बारिश की संभावना बनी रही

दिल्ली (Delhi) में सुबह से ही बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही। रुक-रुक कर बारिश होती रही।

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच दिल्ली (Delhi) के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह (‘Beating the Retreat’ Ceremony) में सैन्य बैंड ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध करने वाला प्रदर्शन किया।

दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले साल 11 अक्टूबर के बाद दिल्ली में यह पहला अवसर है जब 24 घंटे में कम से कम 2.5 मिमी बारिश हुई हो। यानी 110 दिनों के बाद अच्छी बारिश का यह पहला दिन रहा।

इससे राजधानी को काफी समय से जरूरत थी। इससे प्रदूषण (Pollution) में भी कमी दर्ज की गई।

दिल्ली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट Heavy rain in Delhi brings down temperature

31 जनवरी तक दिल्ली में हल्की बारिश की सम्भावना

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय (Western Disturbances Western Himalayas) क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है और 31 जनवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत के क्षेत्र को प्रभावित करता रहेगा।

इससे 31 जनवरी तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी UP और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।

सोमवार से पंजाब, हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान (Western Rajasthan) में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

वहीं शेष पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 31 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

दिल्ली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट Heavy rain in Delhi brings down temperature

अमित शाह की जनसभा रद्द कर दी गई

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा व बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 तारीख को और उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है। इन दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज़ सतही हवा चलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि खराब मौसम की वजह से हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा रद्द कर दी गई। मौसम के चलते उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने और उतरने की अनुमति नहीं मिली।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...