Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन सरकार गिराने की साज़िश नाकाम!, रांची, बोकारो और पलामू के...

हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साज़िश नाकाम!, रांची, बोकारो और पलामू के तीन आरोपी गिरफ्तार ; JMM ने इस पार्टी पर लगाया आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सरकार के खिलाफ काम करने और उसे गिराने की साजिश रचने के आरोप में रांची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपित रांची के रातू रोड, बोकारो और पलामू के रहने वाले हैं। उनके पास से दो लाख रुपये नगद और स्थानीय विधायकों के साथ हवाई यात्रा के विवरण से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं।

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

इसके पूर्व राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रचने को लेकर रांची के बड़े होटलों में जिला पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम की छापामारी में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इन पर आईपीसी की धारा 419, 420 124-ए, 120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 लगायी गयी है।

हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साज़िश हुई नाकाम, रांची, बोकारो और पलामू के तीन गिरफ्तार ; JMM ने इस पार्टी पर लगाया आरोप

झारखंड सरकार गिराने की साजिश के बारे में बेरमो से विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कोतवाली रांची में शिकायत दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि झामुमो-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने की जानकारी महीनों से चली आ रही है।

कई विधायकों की छवि धुमिल करने की कोशिश की जाती रही है। इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली जो हैरान करने वाली थी।

हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साज़िश नाकाम, रांची, बोकारो और पलामू के तीन आरोपी गिरफ्तार ; JMM ने इस पार्टी पर लगाया आरोप

अलग अलग जगहों से कुछ लोग राजनीतिक षड़यंत्र को अंजाम देने के लिए रांची में कैंप किए हुए हैं और हवाला के जरिए बड़े पैमाने पर लेन देन की सूचना मिली है।

सत्तारूढ़ दल के विधायकों को प्रलोभन देकर खरीदफरोख्त के लिए और लेन-देन के लिए बातचीत चल रही है।

ताकि कुछ विधायकों तो प्रलोभन से तोड़कर सरकार गिराई जा सके।

उन्हें जानकारी है कि कुछ बहुत ही रसूखदार और फाइनेंसर छद्म नामों से कई होटलों में ठहरे हुए हैं और विधायकों से संपर्क की कोशिश में हैं ताकि उन्हें लालच देकर सरकार को गिराया जा सके।

हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साज़िश हुई नाकाम, रांची, बोकारो और पलामू के तीन गिरफ्तार ; JMM ने इस पार्टी पर लगाया आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लगाया बीजेपी पर आरोप 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया की राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी की है।

झारखंड के 10 जिलों में कोरोना पॉजिटिव कोई मरीज नहीं

भट्टाचार्य ने कहा रांची पुलिस ने जो अब तक जानकारी दी है उसके मुताबिक होटल में कुछ लोग  समान छोड़ भाग रहे थे जो संदेह पैदा करता है।

अगर कोई होटल मे ठहरा है तो वे पुलिस को देख क्यों भागे समान छोड़कर।

ये साधारण घटना नही जेएमएम गंभीरता से इस मामले को  देख रही  है। अगर भविष्य में कोई अलोकतांत्रिक साजिश हुई तो राज्य चुप नही बैठेगा, वर्तमान दौर को देखते हुए विधायको से संवाद सक्रिय है।

हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साज़िश हुई नाकाम, रांची, बोकारो और पलामू के तीन गिरफ्तार ; JMM ने इस पार्टी पर लगाया आरोप

हमारे विधायक जानते है कि ये संघर्ष का राज्य है।  सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दिया है  कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को विधायको के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ कुछ लोग साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने कुछ बड़े होटलों में देर छापेमारी की थी।

तीनों को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले तीनों का कोविड-19 जांच कराया गया।

spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...

कचहरी रोड की RIT बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, जर्जर हालत में भी चल रहे दफ्तर और दुकानें

RIT Building Becomes a Danger Signal: कचहरी रोड पर स्थित तीन मंजिला RIT बिल्डिंग...

नशा मुक्त रांची की पहल: आम लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

Drug-Free Ranchi Initiative: रांची पुलिस ने शहर को नशे की समस्या से बचाने के...

खबरें और भी हैं...

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...