Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन ने जल संरक्षण में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को...

हेमंत सोरेन ने जल संरक्षण में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: CM Hemant Soren ने बुधवार को जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission), जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने के लिए रांची जिला के कांके प्रखंड (Kanke Block) के पिथोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, कोडरमा (Koderma) जिले के मरकच्चो पंचायत समिति की सदस्य पार्वती देवी, कोडरमा जिले से मरकच्चो प्रखंड स्थित अरकोचा पंचायत की वार्ड सदस्य पूजा देवी तथा कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत (Laxmipur Panchayat) की पार्वती देवी को सम्मानित किया।

CM ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री (CM) ने उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उन सभी से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उसे सराहा ।

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री (Minister of Drinking Water and Sanitation) मिथिलेश कुमार ठाकुर (Mithilesh Kumar Thakur) भी मौजूद थे।

जल के बिना जिंदगी की कल्पना नही की जा सकती: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना जिंदगी की कल्पना नही की जा सकती है। ऐसे में जल संरक्षण आज की नितांत जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाएं और दूसरों को इससे जोडें।

क्योंकि, सामूहिक प्रयास से ही इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

राष्ट्रपति कर चुकी हैं सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने चार मार्च 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन (Vigyan Bhavan) में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया था।

इस कार्यक्रम में मुन्नी देवी झारखंड की एकमात्र मुखिया थी, जिन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान -2023 से सम्मानित किया गया था।

उन्हें यह सम्मान बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना (Rural Water Supply Scheme) के सफल संचालन एवं रखरखाव के लिए मिला था।

पार्वती देवी को जल शक्ति अभियान के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सम्मानित किया था जबकि पूजा देवी को ODF प्लस (स्वच्छता) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान मिला था।

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, मुख्य अभियंता संजय कुमार झा, विशेष सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव PN मिश्रा, कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...